मुख्य खबरें/न्यूज़/varanasi news speeding car wreaks havoc on rajghat bridge hits auto bike half a dozen injured

Varanasi News: राजघाट पुल पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो-बाइक को मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल.

"पुलिस के अनुसार हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।"

varanasi

5:38 PM, Mar 27, 2026

Share:

Varanasi News: राजघाट पुल पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो-बाइक को मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल.
logo

राजघाट पुल के पास स्थित शकूराबाद पुलिस चौकी पर मौजूद लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

वाराणसी। रामनगर थाना अंतर्गत राजघाट पुल पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर ऑटो और बाइक से टकरा गई। इस हादसे में ऑटो और बाइक सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

Img

घायलों में महाबलपुर दुलहीपुर निवासी मोहम्मद सोएब, चौरहट निवासी नेहाल अहमद और दुलहीपुर निवासी मोहम्मद साहिल शामिल हैं, जो बाइक से काम पर जा रहे थे। वहीं ऑटो में सवार पश्चिम बंगाल के पार्थ सेन गुप्ता अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन

Img

सूचना पर जलीलपुर चौकी प्रभारी प्रशांत पांडे मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।  पुलिस के अनुसार हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.