मुख्य खबरें/न्यूज़/varanasi news student shot in broad daylight in up college campus chaos in the campus

Varanasi News: यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े छात्र की मारी गयी गोली, कैंपस में बवाल.

"मृतक छात्र सूर्य प्रताप सिंह हाल ही में बीमारी से उबरकर कॉलेज लौटा था, जिससे घटना ने और भी संवेदनशील रूप ले लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।"

chandauli

5:08 PM, Mar 20, 2026

Share:

Varanasi News: यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े छात्र की मारी गयी गोली, कैंपस में बवाल.
logo

मृतक छात्र सूर्य प्रताप सिंह कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

वाराणसी। शहर के प्रतिष्ठित उदय प्रताप कॉलेज परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ‘कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय’ के बाहर की बताई जा रही है, जहां बीएससी के 23 वर्षीय छात्र सूर्य प्रताप सिंह को निशाना बनाया गया। मूल रूप से गाजीपुर निवासी सूर्य प्रताप अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

Img

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर जो कि कॉलेज का ही एक छात्र बताया जा रहा है, ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और सूर्य प्रताप को कई गोलियां मार दीं। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य छात्रों को भी आरोपी ने डराने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी हथियार फेंककर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ भी की। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने कॉलेज गेट बंद कर दिए और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास जारी है। इस घटना से पूरे परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.