मुख्य खबरें/न्यूज़/ya rasool echoed in babhni grand procession took out at baravafat thousands of people participated

बभनी में गूंजा ‘या रसूल’, बारावफात पर निकला भव्य जुलूस; हजारों लोग हुए शामिल.

बभनी में बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए बभनी बाजार पहुंचा, जहां लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद बाइक जुलूस ने बभनी मोड़, असनहर, चपकी, महुअरिया मोड़, बचरा और डुमरहर समेत कई क्षेत्रों का भ्रमण किया।

sonbhadra

3:04 PM, Aug 26, 2026

Share:

बभनी में गूंजा ‘या रसूल’, बारावफात पर निकला भव्य जुलूस; हजारों लोग हुए शामिल.
logo

बारावफात के अवसर पर बभनी में निकले भव्य जुलूस में शामिल अकीदतमंद, मौलाना और बच्चे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी क्षेत्र में बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस स्थानीय मस्जिद से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे में घूमा। हजारों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। छोटे बच्चों की मौजूदगी ने जुलूस को विशेष आकर्षण का केंद्र बना दिया।यह जूलूस बभनी मस्जिद से शुरू होकर बभनी गली मोहल्ले होते हुए ब्लाक के पास लौटकर बभनी बाजार चौराहे पर खत्म हुआ।उसके बाद वहां से बाइक जुलूस निकाला गया यह बभनी बाजार से शुरू होकर बभनी मोड़,असनहर,चपकी , महुअरिया मोड़ , बचरा,बरवाटोला,डुमरहर,बड़होर होते हुए बभनी में खत्म हुआ। बभनी बाजार में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। लोग 'या रसूल या रसूल' और 'सरकार की आमद मरहबा' जैसे नारे लगा रहे थे। बाजार में रोशनी और सजावट की गई थी।जगह-जगह सीरनी का एहतमाम किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। मौलाना ने लोगों को हजरत मुहम्मद के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर रसूल अल्लाह के सच्चाई, मोहब्बत और भाईचारे के संदेश को याद किया गया। यह दिन लोगों को शांति और सद्भाव की ओर प्रेरित करने का अवसर माना जाता है। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान मो असलम, डा इम्तियाज, मो आरिफ, मो इकबाल, मुरादु सहित बड़ी संख्या नौजवान-बच्चे शामिल हुए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.