Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, पिता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी.

Story By: चंदन कुमार, जुगैल।
सोनभद्र।
जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव में बीती देर रात्र संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का बडेर में फंदे से लटकता शव मिला। घटना के वक़्त घर में मात्र पति और एक बच्चा था। क्योकि मृतिका के माता-पिता दुर्घटना में घायल बेटे का इलाज़ कराने के दौरान कई दिनों से लोढ़ी अस्पताल में थे।

बेटी की मौत की सूचना पर परिजन भागे-भागे घर पहुंचे और दुप्पटे के सहारे शव लटकता देख चीख निकल पड़ी और परिजनों में कोहराम मचा गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी लाडली की मौत की वजह पति को ही ठहराया है। पिता का आरोप ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार प्रताड़ित किये जाने की वजह से बेटी मायके में आकर रह रही थी फिर भी पति और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का सिलसिला चलता रहा।

जिसकी वजह से बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया होगा या पति द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया होगा। बरहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति को गिरफ्तार कर संघन जांच में पुलिस जुटी हुई है। मृतिका अपने पीछे से 6 वर्षीय बालक को छोड़ गईं है। मिली जानकारी के अनुसार गोठानी के बरेड मे दुपट्टे के सहारे लटकती मिली 25 वर्षीय नेहा गुप्ता शव, पति अयोध्या गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका के पिता ने बताया कि नेहा की शादी ग्राम जुगैल मे अयोध्या गुप्ता के घर हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही बेटी के ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते थे। इसी कारण वह अपने मायका रहती थी। पति अयोध्या का आना-जाना लगा रहता था। पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। पीड़ित पिता ने बताया आज सुबह फोन के माध्यम से पता चला कि नेहा गुप्ता फांसी लगा ली है तो तत्काल मृतिका के पिता घर पहुंचे तो फांसी लगा देख परिवारजनों में कोहराम मच। मृतिका एक छः वर्ष का लड़का है।

घटना स्थल पर मृतिका और उसका पति साथ ही थे। सूचना मिलते हि तत्काल थाना प्रभारी जुगैल नागेश सिंह मय फोर्स पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। तहरीर के आधार पर पुलिस अग्रीम कार्यवाही में जुटी हुई है।