उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यवायरल न्यूज़

Chandauli News: एसपी ने चार आरोपितों पर किया इनाम घोषित, दो पक्षों में मारपीट के बाद फार्च्यूनर क्षतिग्रस्त कर असलहा लूट का मामला.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।  

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव के समीप पिछले दिनों दो पक्षों में मारपीट के बाद फार्च्यूनर का शीशा तोड़ने और लाइसेंसी असलहा लूटने के मामले में बलुआ पुलिस ने क्षेत्र के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही में जुट गई है। आरोपितों के ऊपर पुलिस अधीक्षक ने 15-15 हजार का इनाम घोषित किया है। डेरवा गांव के रहने वाले अभिषेक सिंह अपने फार्च्यूनर गाड़ी से शुक्रवार की रात में निमंत्रण करके घर लौट रहे थे। फार्च्यूनर से ही पीछा कर रहे आधा दर्जन लोग मरकनिया गांव के समीप ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप लगाया कि मारपीट के साथ ही अभिषेक की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। वहीं पैसा और लाइसेंसी असलहा लूट ले गए थे। अभिषेक ने चार लोगों को पहचान लिया था। मामले के बाद अभिषेक ने बलुआ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है। इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है। ये सराय गांव के विकास सिंह, सराय के रामू गुप्ता, कैथी फुलवरिया के अभय सिंह व सराय के अभिषेक सिंह “टिंकू” हैं। जिन पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इनका आपराधिक इतिहास रहा है। ये सभी फरार हैं। कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!