Sonbhadra News: मुख्य अभियंता लेवल वन ने कनहर परियोजना का लिया जायजा, विस्थापितों ने लगाई समस्याओं की झड़ी.

Story By: अनुज जायसवाल, अमवार।
सोनभद्र।
कनहर सिचाई परियोजना अमवार के गेस्टहाउस पर पहुंचे मुख्य अभियंता लेवल वन सोवर्ड सिंह व मुख्य अभियंता नीरज सिंह को अभियंता त्रिलोकी नाथ झा ने पुरे परियोजना के बारे मे मानचित्र के माध्यम से विस्तृत जानकारी दिया। उसके बाद मुख्य अभियंता अन्य अभियंताओं के साथ पुनर्वास कालोनी मे बने विद्यालय व वहा निवास कर रहे विस्थापितों से मिल कर उनके समस्याओं से अवगत हुए।

कई विस्थापितों ने मुख्य अभियंता से कहा कि हम लोगों का मकान जमीन सब डूब गया है हम लोग बेरोजगार हो गये। पुनर्वास कालोनी में बिजली पानी सड़क नाली निर्माण अधुरा हुआ है। यहां तक कि विकास खंड व जिला प्रशासन के द्वारा कोई भी विकास कार्य पुनर्वास कालोनी में नहीं कराया जाता है। परियोजना निर्माण के बाद विकास की उम्मीद थी लेकिन अब उम्मीद ही बन कर रह गया है।

इस दौरान मुख्य अभियंता ने विद्यालय में बच्चों से पढ़ाई के बारे मे जानकारी ली। उसके बाद मुख्य अभियंता लेवल वन व टू ने मुख्य बांध (स्पेलवे) पर पहुंच कर निर्माण कार्य के गुणवत्ता व जलभराव को देखा। मुख्य अभियंता लेवल वन ने बताया कि कनहर परियोजना यहां लोगों के लिए वरदान है लोगों को जल्द सिचाई व पीने का पानी मिलने लगेगा। यहां जमीनी स्तर पर विस्थापितों के साथ व परियोजना निर्माण में जो भी समस्या है उसे जल्द समाधान कर लिया जायेगा।