Chandauli News: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में राधिका और सुरेश निर्वाचित हुए प्रधान.

Story By: खुशहाल पठान, धानापुर।
चंदौली। धानापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत प्रधान पद के दो और क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक रिक्त पदों पर हुए उपचुनाव में गुरुवार को मतगणना का कार्य पूरा हो गया। ग्राम पंचायत कवई पहाड़पुर में 5 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें राधिका ने 1018 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। जबकि चंदा को 928 वोट मिले। गजेंद्रपुर ग्राम पंचायत में 2 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें सुरेश यादव 404 वोट पाकर विजयी हुए। वहीं अखिलेश 322 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। प्रसहटा ग्राम पंचायत से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो प्रत्याशियों में मुकाबला था। जिसमें तनु मिश्रा 368 वोट पाकर चुनाव जीत गईं। मतगणना का कार्य सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। धानापुर ब्लॉक परिसर में मतगणना कराई गई। चुनाव अधिकारी द्वारा सभी विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया।