Chandauli News: पीसीएफ बकायेदार राइस मिलर की जमीन हुई कुर्क, 21 दिन में बकाया जमा नहीं किया तो जमीन होगी नीलाम.
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा।
चंदौली। सकलडीहा उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के निर्देश पर लगातार बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। आरोप है कि बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव के राइस मिलर पर 40 लाख 98 हजार 933 रुपये सहित अन्य बकाया था। विभाग की ओर से आरसी जारी किया गया। जमा नहीं करने पर शुक्रवार को एसडीएम के निर्देश पर राइस मिलर की विभिन्न आराजी की भूमि को कुर्क कर लिया गया है। चेताया कि 21 दिनों में जमा नहीं करने पर उक्त आराजी को निलाम कर दिया जायेगा। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव के कृपा शंकर सिंह का राधे कृष्ण राइस नाम से मिल संचालित है। राइस मिलर पर पीसीएफ का 40 लाख 98 हजार 933 रुपये सहित अन्य बकाया था।
जिसकी आरसी तहसील प्रशासन को भेजी गई थी। जिसकी वसूली को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से अमीन रामप्रसाद सिंह ने नोटिस चस्पा किया। इसके बाद भी जमा नहीं करने पर वारंट जारी किया गया। जिसके बाद से राइस मिलर मौके से गायब रहा। चल संपत्ति नहीं होने पर राइस मिलर की विभिन्न आराजी की वैधानिक अंश को क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट पर सरकार के पक्ष में कुर्क कर लिया गया। सकलडीहा तहसीलदार अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बकायेदार राइस मिलर की ओर से 21 दिनों में बकाया राजस्व जमा नहीं करने पर कुर्क जमीन को निलाम करा दिया जायेगा।