Sonbhadra News: प्रत्येक शनिवार गरीबों की सेवा, 61 वें शनिवार को भव्य कंबल वितरण और हज़ारों लोगों को खिलाई गईं खिचड़ी.
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
समाज सेवा का कई रूप है और समय-समय पर गरीबों की सहायता के लिए कई कार्यकर्म आयोजित किये जाते रहे है। आपने कंबल वितरण का कार्यक्रम बहुत सुना होगा। लेकिन हफ्ते में एक दिन सामाजिक सेवा करना बड़ी बात होती है। एक ऐसा संगठन है सोनभद्र जिले में जो हर हफ्ते सामाजिक सेवा कार्य में 1 वर्ष से ज्यादा समय से जुड़ा हुआ है। जी हां नर सेवा नारायण सेवा ने इस बात को सच साबित कर दिया।
आपने सही सुना प्रत्येक शनिवार को समय निकाल कर ज़रूरतमंदो लोगों को चोपन स्टैंड पर घंटो खिचड़ी का वितरण करना हर किसी की बस की बात नहीं। सपनों को अगर आप सच करने की ठान ले और सच्चे मन से मेहनत कर दिया जाए तो कोई भी कार्य अशम्भव नहीं। 61 वें शनिवार के मौके पर भब्य कंबल वितरण और भरपेट खिचड़ी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता सामाजिक व्यक्ति नगर अध्यक्ष चोपन और कई नगर के लोगों के साथ चोपन थानाध्यक्ष का भरपूर सहयोग मिलता रहा है।
इस दौरान भाजपा नेता राजा मिश्रा ने हर शनिवार के खिचड़ी वितरण कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि 61 वें शनिवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम नर सेवा नारायण सेवा की तरफ से रखा गया है। जिसमें गरीब, असहाय, विकलांग तबके के लिए कंबल वितरण की व्यवस्था की गई है। चोपन ब्लाक के लगभग 10 गांव से गरीब बड़ी संख्या में आए हैं। लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ है। विगत 1 वर्षों से 61 शनिवार से अनवरत हर शनिवार को यह कार्यक्रम चलता आया है।
नारायण सेवा का ख्याल एकाएक मन में विचार आया की नारायण सेवा किया जाए। इसलिए हर शनिवार को खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम का पुनीत कार्य चोपन में हो। बता दे कि सोनभद्र जनपद में ऐसा कार्यक्रम कहीं नहीं होता है। केवल फेसबुक पर लिख देने से कोई समाजसेवी नहीं हो जाता है। उसके लिए तन मन धन और समय देना होता है। धरातल पर उतरना होता है तब समाज सेवा होती है। गरीब विकलांग लोगों के लिए हम लोगों ने यह कार्यक्रम रखा था। सभी की प्रेणा से लगभग पूरा हो रहा है।
नर सेवा नारायण सेवा के अध्यक्ष मनोज चौबे ने भव्य कार्यक्रम के आयोजन पर कहां प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंदों में खिचड़ी का वितरण किया जाता है। लगातार खिचड़ी वितरण का आज 61वां शनिवार है इसी के उपलक्ष में भव्य कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। सभी के सहयोग से बृहद कंबल वितरण का कार्यक्रम सफल हुआ है। कार्यक्रम में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लाभार्थी पहुंचे हैं। भरपेट खिचड़ी का विवरण भी किया जा रहा है। 1000 से ऊपर लोगों को कंबल वितरण किया गया।
मनोज चौबे ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा का आईडिया महादेव की नगरी वाराणसी से उनके मन में आया काशी में खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम चलता रहता है, वहीं से मुझे यह आइडिया आया। गर्मी में प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी के साथ-साथ शरबत की भी व्यवस्था की जाती है। गमछा टोपी भी लाभार्थियों को दिया जाता है। शुरुआती दौर में चोपन नगर के लोगों द्वारा सहयोग मिलता था अब ओबरा अनपरा से लेकर शक्तिनगर तक के समाज से जुड़े लोगों का सहयोग मिल रहा है और उम्मीद है की आगे भी मिलता रहेगा। बहुत से लोग फोन के जरिए अपना सहयोग हम लोगों तक पहुंचा देते हैं।