Sonbhadra News: खेत में खड़ी धान के फसल पर टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, आंखों के सामने धान जलता देख किसान के निकले आंशु.

Story By: रवि शंकर पांडेय, बभनी।
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में बुधवार की सुबह 11 हजार का तार टूट कर खलिहान में रखे धान गिर पड़ा। जिससे खलिहान में रखा धान और पुआल जल कर खाक हो गया। गनीमत रही की घटना में किसान बाल बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बजिया के ग्राम करकच्छी निवासी अमर सिंह पुत्र बनारसी के खलिहान में बुधवार की सुबह लगभग 10:30 बजे ग्यारह हजार हाई वोल्टेज का तार टूट कर गिर गया।

जिससे खलिहान में रखा दो एकड़ धान की फसल जल कर खाक हो गई। किसान अमर सिंह ने बताया कि घर सभी लोग अपने काम लगे थे। धान की थ्रेसरिंग के लिए थ्रेसर मंगाया गया था पर थ्रेसर आने से पहले ग्यारह हजार का तार टूट गया। खलिहान में आग लग गई, शोर सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा हुए। बाद में लाइन मैन को सूचना दिए जाने के बाद बिजली काटी गई।

जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद आग पर काबू पाया गया। किसान अमर सिंह दो वर्ष से बीमार है लगातार दवा चल रही। किसान खलिहान में फसल को जलते देखकर उसके आंखों से आंशु निकल गये। किसान ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुआवजा की मांग की है। ग्राम प्रधान रामचन्दर गुप्ता ने बताया कि जर्जर तार होने से आये दिन तार टूटता है।

विद्युत विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। घटना की बाबाजी क्षेत्रीय लेखपाल को सूचित कर दिया गया है। करकच्छी गांव में तार टुट जाने किसान की हजारों की फसल बर्बाद हो गयी। विकास खण्ड बभनी में इसके पहले घघरी गांव में भी किसान की फसल जल गई थी। बुधवार की सुबह फसल बचाने में बसन्ती देवी पत्नि अमर सिंह झुलस गई।