Chandauli News: बंगाल भेजने के लिए जंगल के रास्ते गोवंश बिहार ले जा रहे 06 पशु तस्करो को पुलिस ने पकड़ा, 12 गोवंश बरामद.

Story By: अशोक जायसवाल, नौगढ़।
चंदौली। वध हेतु जंगलों के रास्ते बिहार ले जा रहे 12 गोवंश को नौगढ़ पुलिस ने सोमवार को नरकटी जंगल से बरामद कर लिया। स दौरान नौगढ़ पुलिस ने 6 पशु तस्करो को गिरफ्तार कर लिया। नौगढ़ थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरकटी जंगल के रास्ते पशुओं को वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा है। जिस पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम नरकटी जंगल में गश्त के लिए निकल गई। गस्त के दौरान जंगल के रास्ते पशु तस्कर गोवंश के साथ पैदल आते हुए दिखाई दिए। तस्कर पुलिस को देख गोवंश को छोड़कर जंगल में भागने लगे। इस पर पुलिस ने जंगल के चारों तरफ घेराबंदी किया। तब कही जाकर 6 पशु तस्करो को पकड़ने में सफलता मिली।

नौगढ़ थाने में मामले का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर की सूचना थी कि पशु तस्कर सुकालू , राजकुमार निवासी मधुपुर थाना रॉबर्ट्सगंज, महेंद्र, निवासी लोहरा थाना रॉबर्ट्सगंज, गुड्डू , समुन्दर, लालू बनवासी निवासी गुलरहवा लोहरा थाना रॉबर्ट्सगंज अपने साथियों के साथ गोवंश को गोवध हेतु सस्ते दाम पर खरीद कर जंगल के रास्ते बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचते हैं। फिर वहां से गोवंश को वध हेतु पश्चिम बंगाल के पड़ुआ ले जाते हैं। घेरेबंदी कर 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पशु तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार पशु तस्करों की तलाश और धरपकड़ के लिए कांबिंग की जा रही है। पशु तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी जाएगी। टीम में उपनिरीक्षक अनंत कुमार भार्गव, हेड कांस्टेबल भृगु नाथ यादव, आनंद कुमार शुक्ला, सिपाही श्याम शक्ति यादव , विशाल यादव, संदीप यादव शामिल थे।