उत्तर प्रदेशक्राइमपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र
Sonbhadra News: बीजेपी सरकार में बढ़ रहीं हिंसा की घटनाएं- ऊषा

Story By: संगम पांडेय, रॉबर्ट्सगंज।
सोनभद्र।
संभल में पथराव की घटना पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में उप चुनाव के अप्रत्याशित नतीजों के बाद सम्भल जिले में काफी तनाव रहा। ऐसी स्थिति में सरकार और प्रशासन को सम्भल में मंदिर- मस्जिद विवाद का सर्वे कराकर कोई उठाना चाहिए था। लेकिन ऐसा न करने से सर्वे के दौरान जो भी हंगामा और हिंसा हुई, उसके लिए यूपी सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरीके से जिम्मेदार है। कहा कि बीजेपी सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से हिंसा की घटनाएं बढ़ रहीं है। हिंसात्मक घटनाओं को रोकने में बीजेपी सरकार फेल साबित हो रही है।