उत्तर प्रदेशपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र

Sonbhadra News: सदर ब्लाक और वार्ड नंबर 17 दलित बस्ती सहित सपा जिला कार्यालय परिसर में मना संविधान दिवस.

Story By: संगम पांडेय, रॉबर्ट्सगंज।

सोनभद्र।

सदर ब्लाक परिसर में मंगलवार को ब्लाक प्रमुख अजीत रावत की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर ब्लाक प्रमुख ने बीडीओ उत्कर्ष सक्सेना के साथ संविधान निर्माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि 26 नवंबर के ऐतिहासिक दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार ने वर्ष 2015 से संविधान की शक्ति और उसके महत्व को जन-जन से परिचित कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संविधान दिवस मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिससे इस दिवस को जन उत्साह के रूप में मनाया जा सके और हर नागरिक के मन में संविधान के आदर्शो के प्रति जागरूकता पैदा हो सके। इस वर्ष 26 नवंबर को संविधान को अंगीकार करने का 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और देश 10वां संविधान दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देश भर में जन जागरूकता के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर अनिल सिंह, पोएच भारती, ओम प्रकाश सिंह अन्य मौजूद रहे।

वही नगर के वार्ड नंबर 17 दलित बस्ती में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दूबे की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गा। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने वार्डवासियों के साथ डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि भारत का संविधान हम सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत होने के साथ ही हमारा अभिन्न अंग हैं। संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, भारतीय संविधान हमें हमारे अधिकारों के साथ कर्तव्य निर्वहन की सिख देता है। भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा भीमराव आंबेडकर के 125वीं जयंती पर संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया, जो गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता, सुशील भारती, दीपक कोहली, बहादुर राम, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।


संविधान दिवस के मौके पर सपा जिला कार्यालय पर भी मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ संविधान निर्माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कहा कि प्रदेश में हुए उपचुनाव में भाजपा नहीं बल्कि अधिकारियों ने चुनाव लड़ा है। प्रशासन द्वारा खुलेआम जनता में पैसा बांटा गया और डराया धमकाया गया। समाजवादी पार्टी के मतदाताओं को मतदान नहीं करने दिया गया, लेकिन समाजवादी पार्टी इससे भयभीत होने वाली नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा का मुकाबला करने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लाचार है। संभल में चार लोगों की हुई हत्या की जिम्मेदारी पूरी तरह से भाजपा की है। भाजपा द्वारा ही हिंसा को भड़‌काया गया है, जिसे समाजवादी पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर अनिल प्रधान, सुरेश यादव, डा लोकपति सिंह पटेल, अशोक पटेल, त्रिपुरारी गोड़ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!