Chandauli News: ड्यूटी के दौरान अग्निशमन विभाग के हवलदार का निधन, गंगा घाट हवलदार को दी गई सशस्त्र अंतिम सलामी.
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। धानापुर कस्बा निवासी अग्निशमन विभाग में हवलदार पद पर तैनात अरविंद दुबे का बीती रात ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 57 वर्षीय अरविंद दुबे गाजीपुर जिले के ज़मानिया सैदाबाद में तैनात थे। बुधवार रात ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी जवानों और परिजनों ने उन्हें तुरंत बीएचयू अस्पताल लेकर निकले। लेकिन रास्ते में ही उनका देहांत हो गया। उनके शव को वाराणसी से लाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गंगा घाट पर अरविंद दुबे का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान साथी जवानों ने गमगीन माहौल में अपने मित्र को सशस्त्र सलामी दी। अरविंद दुबे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, दो बेटियां और माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के करुण क्रंदन और लोगों की संवेदनाओं ने माहौल को भावुक कर दिया। क्षेत्रीय लोगों और साथियों की भारी भीड़ ने उन्हें अंतिम विदाई दी।