Chandauli News: पूर्वांचल भास्कर की खबर का असर, बाढ़ ग्रस्त खखड़ा गांव पहुंचे बीडीओ, जल निकासी हेतु पम्प लगाने के दिए निर्देश.
"बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारियों और पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि वे लगातार निगरानी करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना दें। गांव में स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है, और ग्रामीण प्रशासन से त्वरित राहत की अपेक्षा कर रहे हैं"
chandauli
7:55 PM, Oct 9, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज.
चंदौली। पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के कारण खखड़ा गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है। कई घर पानी से घिर चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने गांव का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने देखा कि कई मकानों के अंदर और आसपास पानी भर चुका है, जिससे वहां रहने वाले परिवारों को दैनिक जीवन में कठिनाई हो रही है। बीडीओ ने तत्काल प्रभाव से ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि पम्प मशीनों की व्यवस्था कर जल्द से जल्द जल निकासी करवाई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जाए और उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारियों और पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि वे लगातार निगरानी करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना दें। गांव में स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है, और ग्रामीण प्रशासन से त्वरित राहत की अपेक्षा कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एडीओ आईएसबी अजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।



