उत्तर प्रदेशचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़मनोरंजनराज्यवायरल न्यूज़वाराणसी

Chandauli News: हर्षोल्लास के साथ पूरे जनपद में किया गया होलिका दहन, पुलिस रही मुस्तैद.

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर।  

चंदौली। उमंग, उत्साह और रंगों का त्योहार होली की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार की रात विधि विधान से होलिका दहन किया गया। जिले में 1633 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। यहां ढोल, नगाड़े, थाप पर होली गीत गाते हुए देर रात होलिका में आग लगाई गई। आग लगते ही होलिका धू धू कर जल उठी। वहीं लोगों ने होलिका जलने की खुशी में खूब आतिशबाजी की। फाग गीतों के बीच एक दूसरे पर रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी। जोगिरा सारा रा रा से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।

होली की शुरुआत तो वसंत पंचमी से ही शुरू हो गई थी। कहीं वसंत पंचमी तो कहीं महाशिवरात्रि पर युवाओं ने होलिका की स्थापना की। इसके बाद लकड़ियां एकत्र कर होलिका को ऊंचा किया। नगर के कैलाशपुरी, नई सट्टी, धर्मशाला रोड, पीपी सेंटर, शाहकुटी, लाठ नंबर दो, काली महाल, चतुर्भुपुर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, मानसनगर, चकिया त्रिमुहानी, सेंट्रल कॉलोनी सहित नगर के साथ पूरे जिले में 1633 स्थानों पर होलिका सजाई गई है।

बृहस्पतिवार की सुबह होलिका दहन की तैयारी शुरू हो गई। महिलाओं ने होलिका की पूजा अर्चना की और फेरे लगाए। वहीं लोगों ने स्वेच्छा से उपले, लकड़ियां, पान, सुपाड़ी, नारियल, पकवान आदि अर्पित किए। वहीं युवाओं की टोली ने घूम-घूम कर लोगों के घर से लकड़ियां, उपले आदि एकत्र किए।

रात 10:36 बजे शुभ मुहूर्त में लोग एकत्र हुए। युवा, बुजुर्ग महिलाएं ढोल नगाड़े, हारमोनियम और झांझ पर फाग गीत गाते हुए जुटे और शुभ मुहूर्त में होलिका में आग लगा दी। आग लगते ही होलिका धू धू कर जलने लगी। जलती होलिका में लोगों ने खूब आतिशबाजी की। वहीं एक दूसरे को रंग लगाते हुए होली की बधाई दी। जगह-जगह फाग गीतों पर युवाओं ने खूब मस्ती की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!