Chandauli News: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फ़िल्म.

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर।
चंदौली। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बीजेपी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गोधरा कांड पर आधारित ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फ़िल्म को डीडीयू नगर स्थित आई पी मॉल में देखा। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, चकिया विधायक कैलाश खरवार समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने फिल्म को देखा।

इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि यह फ़िल्म सभी को देखनी चाहिए। इसे देखकर मालूम होता है कि आज से 22 वर्ष पूर्व 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में हिंदुओं को किस प्रकार निशाना बनाया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, अनिल गुप्ता गुड्डू, किरण शर्मा, लक्ष्मण जायसवाल, आलोक सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।