ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
headingicon

वीडियो गैलरी

पूर्व सपा विधायक ने चप्पल दिखाकर दी चेतावनी। Former SP MLA gave warning by showing slippers। Viral
yt-icon

पूर्व सपा विधायक ने चप्पल दिखाकर दी चेतावनी। Former SP MLA gave warning by showing slippers। Viral

चंदौली। सैयदराजा से पूर्व सपा विधायक रहे मनोज सिंह डब्लू का एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह चप्पल हाथ में लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को धमकाते नजर आए। यह वीडियो एक अक्टूबर का बताया जा रहा है, और उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लगभग 5:30 मिनट का लाइव किया है, जिसमें यह पूरा मामला रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलके में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। हालांकि, इस वीडियो में पूर्व सपा विधायक ने यह भी दावा किया है कि अब वह 2027 में सैयदराजा से विधायक बन जाएंगे। उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा। वर्तमान में सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह हैं, जबकि 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी से मनोज सिंह डब्लू यहां से विधायक रहे हैं।

10:34 AM, Oct 8, 2025

प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया। lover shot his girlfriend and then blew himself up
yt-icon

प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया। lover shot his girlfriend and then blew himself up

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती इलाके में शाम को अचानक हुई फायरिंग घटना से सनसनी फैल गई। प्रेम प्रसंग के मामले में युवक ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वही फरार प्रेमी ने अपने रिश्तेदार के घर पहुंचकर खुद को गोली मारकर जान दे दी। युवती समुदाय विशेष की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

10:33 AM, Oct 8, 2025

loading...

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.