ममता बनर्जी के लिए संजय निषाद ने ये क्या कह दिया। What did Sanjay Nishad say about Mamata Banerjee
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा विधानसभा में "पीएम, गृह मंत्री चोर हैं" के बयान पर पूछे गए सवाल पर डॉ. संजय निषाद ने पलटवार करते हुए कहा, "ये संस्कारों की देन है, जैसा संस्कार है, उसी हिसाब से उसका व्यवहार जा रहा था। मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, देश दुनिया की एक शान है आज। मोदी ने पहचान दिया है, गिरती अर्थव्यवस्था थी, उसको संभाला और दुनिया के तीसरे नंबर पर लाया।
10:41 AM, Sep 10, 2025