Sonbhadra News: 18 साल से जर्जर सड़क और टूटी नहर से ग्रामीण परेशान, डीएम से मरम्मत की गुहार.
बभनी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिव मंदिर बभनी से बाजार टोला तक जर्जर सड़क और टूटी नहर की मरम्मत की मांग की।
ग्रामीणों के मुताबिक सड़क करीब 18 वर्षों से खराब है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और एंबुलेंस को परेशानी होती है। वहीं, नहर टूटने से हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई प्रभावित है और बांध का पानी नदी-नालों में बह रहा है।
sonbhadra
7:18 PM, Sep 21, 2026