उत्तर प्रदेशक्राइमपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र

Sonbhadra News: महिलाओं ने धूमधाम से मनाया महिला दिवस, अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्घा नाला पर अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन की महिलाओं ने 8 मार्च को महिला दिवस मनाया उसके दौरान पानी जैसे गंभीर समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। ग्राम गडहीडीह दुर्गा टोला नई बस्ती महिलाओं ने कहा कि हाईवे पार से पानी लाते समय पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दुर्घटनाओं को देखते हुए और ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन की सभी महिलाओं ने उच्च अधिकारियों से समस्याओं को दूर करने की गुहार लगाई है और बताया है कि लगभग 30 से 40 घर होने के बाद भी कोई पानी का साधन न होने से महिलाओं को हाईवे पार जाकर मजदुरी में पानी लाना पड़ता है।

जिससे आवागमन कर रही तेज रफ्तार गाड़ियों से कई बार दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं और अभी बताया कि कई बार पानी की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखित पत्र भी दिया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी को लेकर के आज अखिल भारतीय वन जन श्रम यूनियन की महिलाओं ने महिला दिवस के साथ-साथ ग्रामीण समस्याओं के बारे में भी चर्चा की और उसके निवारण के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई है। इस मौके पर शोभा देवी, उर्मिला, बसंती, प्रेमशीला भारती, कलावती, इस्रावती, उर्मिला, हीरमतीया व अन्य महिला सदस्य उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!