Sonbhadra News: आयोग के उपाध्यक्ष के समक्ष व्यापारियों ने रखी नगर की समस्याएं.

Story By: संगम पांडेय, रॉबर्ट्सगंज।
सोनभद्र।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा के आवास पर सोमवार को हुई बैठक में शामिल पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक के दौरान आयोग के उपाध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर की आबादी करीब डेढ़ लाख है, बावजूद इसके नगर में कोई सिटी अस्पताल नहीं है। रात में बीमार लोगों को यहां से करीब पांच किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। जिससे उन्हें तत्काल में कोई साधन न मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नगर में रात में कोई मेडिकल की दुकान न खुलने से नगरवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने नगर की अन्य समस्याएं आयोग के उपाध्यक्ष के समक्ष रखी। इस मौके पर प्रशांत जैन, प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल, सिद्धार्थ सांवरिया, राजेश जायसवाल, दीप सिंह पटेल, राजू जायसवाल, यशपाल सिंह, नागेंद्र मोदनवाल, दिनेश कुमार सिंह, टीपू अली, विनोद जायसवाल, कृष्णा सोनी, यशपाल सिंह, अमित वर्मा, शिवम केशरी, अमित केसरी, करनपाल सिंह, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक, धर्मेद्र प्रजापति मौजूद रहे।